फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB VDO Exam 2021 Rajasthan village developement officer paper leaked, NSUI STATE General Secretary arrested, sarkari naukri

RSMSSB VDO Exam 2021: राजस्थान वीडीओ भर्ती का पेपर लीक, युवा कांग्रेस नेता था सरगना, एनएसयूआई महासचिव गिरफ्तार

Thu, 30 Dec 2021 11:53 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 11:53 AM IST
सार

RSMSSB VDO Exam 2021: जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रकाश गोदारा ने पेपर लीक के लिए अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये लिए थे। मामले का खुलासा सिरोही में एक परीक्षा केंद्र पर एक डमी कैंडिडेट के पकड़े जाने के बाद हुआ।

विज्ञापन
RSMSSB VDO Exam 2021 Rajasthan village developement officer paper leaked, NSUI STATE General Secretary arrested, sarkari naukri
प्रकाश गोदारा, एनएसयूआई महासचिव, राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेपर लीक मामले को लेकर एक बार फिर राजस्थान सरकार सुर्खियों में है। सत्ताधारी पार्टी के ही एक युवा नेता ने सरकारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक किए और लाखों रुपये में बेच दिए। पुलिस ने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती के पेपर लीक का मामले का खुलासा किया है। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रकाश गोदारा को गिरफ्तार किया है। गोदारा को पेपर लीक कराने वाले पूरे गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Year Ender 2021: इस साल हाईटेक तरीकों से हुए पेपर लीक, कहीं मिले डमी कैंडिडेट तो कहीं ब्लूटूथ वाले चप्पल

विज्ञापन

एनएसयूआई महासचिव ने 15-15 लाख में बेचे प्रश्न-पत्र

जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रकाश गोदारा ने पेपर लीक के लिए अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये लिए थे। मामले का खुलासा सिरोही में एक परीक्षा केंद्र पर एक डमी कैंडिडेट के पकड़े जाने के बाद हुआ। पुलिस जांच में अब तक तीन लोगों से पैसे लेने की बात सामने आई है। डमी कैंडिडेट इंदुबाला ने बताया कि पेपर लीक कराने वाले गिरोह ने 27 दिसंबर, 2021 को पहली पाली का पेपर लीक कराया था। उत्तर कुंजी को व्हाट्सएप पर भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भागने की फिराक में था आरोपी युवा नेता गोदारा

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती के पेपर लीक में आरोपी प्रकाश गोदारा गुजरात भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। 

15 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी वीडीओ भर्ती परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ग्रामीण विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवार उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं। आरएसएमएसएसबी उत्तर कुंजी को जनवरी महीने में जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। 

राजस्थान में पहले भी कई पेपर लीक हुए

राजस्थान की सरकारी भर्तियों में पेपर लीक के इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। सितंबर में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित हुए रीट परीक्षा में पेपर लीक और नकल का बड़ा पर्दाफाश हुआ था। इससे पहले राजस्थान पटवारी भर्ती और राजस्थान एसआई भर्ती में भी ऐसी ही घटनाएं देखने को मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed