VCs Appointments Controversy: राज्यपाल का बड़ा आरोप, बंगाल सरकार ने बिना मंजूरी के नियुक्त किए 24 विश्वविद्यालयों के कुलपति
Appointments of VCs of 24 Universities In Bengal Without Approval: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राज्यपाल ने गुरुवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 24 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति उनकी मंजूरी लिए बिना कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राज्यपाल ने गुरुवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 24 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति उनकी मंजूरी लिए बिना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों में राज्यपाल के आदेशों की अवहेलना में की गई है। राज्यपाल धनखड़ कलकत्ता विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय और प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय सहित राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के पदेन चांसलर यानी कुलाधिपति हैं।
यह भी पढ़ें : RSMSSB VDO Exam 2021: राजस्थान वीडीओ भर्ती का पेपर लीक, युवा कांग्रेस नेता था सरगना, एनएसयूआई महासचिव गिरफ्तार
राज्यपाल ने ट्वीट किया, 24 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कानून की अवहेलना करते हुए नियुक्त किया गया। ये विशिष्ट आदेशों की अवहेलना और कुलपति-नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा अनुमोदन के बिना हैं। उन्होंने कहा, इन नियुक्तियों में कोई कानूनी मंजूरी नहीं है और जब तक कि जल्द ही वापस नहीं लिया जाता है, तब तक कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जाएगा।
VCs of 24 Universities appointed @MamataOfficial in disregard of law.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) December 30, 2021
These are ex facie in defiance of specific orders or without approval by Chancellor-the Appointing Authority.
These appointments carry no legal sanction and would be forced to take action unless soon recalled pic.twitter.com/hwX6dWzcSP
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2021 Live: यूकेएसएसएससी और एसएससी ने निकालीं भर्तियां, जेई-अधिकारी के पदों पर यहां करें आवेदन
राज्यपाल की ओर से यह चेतावनी कुछ सरकारी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर और कुछ निजी विश्वविद्यालयों के चांसलर के इस महीने में राजभवन में राज्यपाल द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने के बाद आई है। राज्यपाल राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति यानी चांसलर और निजी विश्वविद्यालयों के विजिटर होते हैं।
जॉब और एजुकेशन की खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X