फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP SSC Result 2022 Date Time AP SSC 10th Results on June 4 at bse.ap.gov.in and Manabadi.com

AP SSC Result 2022: आज जारी होगा आंध्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इन माध्यमों से कर सकेंगे चेक

Sat, 04 Jun 2022 12:13 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 12:13 AM IST
सार

Andhra Pradesh Board SSC 10th Results: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपना एपी एसएससी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट -bse.ap.gov.in और manabadi.com पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
AP SSC Result 2022 Date Time AP SSC 10th Results on June 4 at bse.ap.gov.in and Manabadi.com
सरकारी रिजल्ट - फोटो : iStock

विस्तार

AP SSC 10th Result 2022: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) की ओर से एपी एसएससी (AP SSC) यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 के रिजल्ट की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है। सभी छात्रों के लिए एपी एसएससी यानी 10वीं कक्षा के परिणाम शनिवार, चार जून, 2022 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपना एपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट -bse.ap.gov.in और manabadi.com पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के लगभग 25 दिनों के बाद परिणाम की तारीख और समय की घोषणा की गई है। बीएसई एपी की ओर से शनिवार, सुबह लगभग 11 बजे आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। एपी एसएससी परिणाम की घोषणा शिक्षा विभाग के विशेष मुख्य सचिव बी राजशेखर द्वारा किए जाएगा।   

विज्ञापन

27 अप्रैल से 09 मई तक हुई थी एपी एसएससी परीक्षा 

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) की ओर से एपी एसएससी (AP SSC) यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 अप्रैल से 09 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 6.5 लाख छात्रों ने इस बार एपी 10वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड में दी थी। लगभग एक महीने से भी कम समय में अब छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

आंध्र बोर्ड 10वीं परिणाम कहां देखें? 

छात्र विभिन्न वेबसाइट पर अपना कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे। एपी एसएससी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट भी उपलब्ध होगा। वेबसाइट की सूची यहां देखें -

  • bse.ap.gov.in
  • bseap.org 

 

विज्ञापन

AP SSC Result 2022 एसएमएस के माध्यम से ऐसे देखें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के अलावा छात्र अपना आंध्र प्रदेश परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। एपी बोर्ड 10वीं के परिणाम एसएमएस के माध्यम से देखने के लिए छात्रों को यहां बताए गए चरणों का पालन करना होगा, सबसे पहले एसएमएस टैब खोलें, फिर दिए गए प्रारूप में एपी 10वीं हॉल टिकट संख्या दर्ज करें। उदाहरण के लिए एसएससी हॉल टिकट नंबर और इसे 56300 पर भेज दें। 
 

विज्ञापन

AP SSC Result वेबसाइट पर ऑनलाइन देखने का तरीका

  1. एपी कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
  2. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in पर जाएं।
  3. होम पेज पर एसएससी सार्वजनिक परीक्षा 2022 के व्यक्तिगत छात्र-वार परिणाम के लिंक का चयन करें।
  4. लॉगिन विंडो में छात्रों का नाम दर्ज करें और जिला, मंडल, स्कूल और जन्म तिथि चुनें।
  5. अब, सबमिट टैब पर क्लिक करें और इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लें तथा भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed