AP LAWCET PGLCET 2024: एपी लॉ सीईटी-पीजीएलसीईटी का आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
AP LAWCET PGLCET 2024: एपी लॉ सीईटी-पीजीएलसीईटी के दूसरे राउंड का आवंटन परिणाम जारी हो चुका है।
विस्तार
AP LAWCET,PGLCET Counseling 2023: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET 2023) और पोस्टग्रेजुएट लॉ कॉमन एंट्रेंस (AP PGLCET 2023) के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार दूसरे राउंड के आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट-lawcet-sche.aptonline.in पर जाकर देख सकते हैं।
एपी लॉ-सीईटी और पीजीएलसीईटी काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड का आवंटन परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-lawcet-sche.aptonline.in पर जाकर अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
एपी लॉ सीईटी और पीजीएलसीआरटी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सेल्फ रिपोर्टिंग और फिर दूसरे दौर के लिए आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग 03 से 05 जनवरी के बीच पूरी की जानी है। यह एपी लॉ सीईटी और पीजीएलसीआरटी काउंसलिंग 2023 का अंतिम चरण है।
बता दें कि एपी लॉ-सीईटी काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण 21 दिसंबर को शुरू हुआ और 23 दिसंबर, 2023 को बंद हुआ। प्रमाणपत्र सत्यापन 22 से 26 दिसंबर तक हुआ और वेब विकल्प चुनने का विकल्प 27 से 29 दिसंबर तक उपलब्ध कराया गया।
कमेंट
कमेंट X