{"_id":"6401f546cbe58cbe7d010889","slug":"ap-hc-civil-jap-hc-civil-judge-admit-card-2023-out-know-how-to-download-online-at-hcapnicinudge-admit-card-2023-out-know-how-to-download-online-at-hc-ap-nic-in-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AP HC Civil Judge Admit Card 2023: हाईकोर्ट सिविल जज भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AP HC Civil Judge Admit Card 2023: हाईकोर्ट सिविल जज भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक
Fri, 03 Mar 2023 06:55 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:55 PM IST
सार
AP Civil Judge Admit Card 2023: आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटपर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
AP HC Civil Judge Admit Card 2023 Out: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hc.ap.nic.in से चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा विवरण
एपी हाईकोर्ट सिविल जज के पद परलिखित परीक्षा 18 मार्च को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे (सिविल लॉ), दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे (आपराधिक कानून) और 19 मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे (अंग्रेजी-अनुवाद और निबंध लेखन) की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एपी हाईकोर्ट सिविल जज के पद पर परीक्षा डॉ वाईएसआर, एएनयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, नागार्जुन विश्वविद्यालय, गुंटूर आंध्र प्रदेश में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hc.ap.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सिविल जज एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड डालें और सबमिट करें।
- एपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X