फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Anna University Re- Exams postponed due to resurgence in Covid, New dates soon

अन्ना विश्वविद्यालय: 3 मई से शुरू होने वाली ऑनलाइन परीक्षा स्थगित, नई तारीख की घोषणा जल्द

Wed, 28 Apr 2021 05:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 28 Apr 2021 05:58 PM IST
सार

अन्ना विश्वविद्यालय ने 3 मई से शुरू होने वाले ऑनलाइन री-एग्जाम स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन
Anna University Re- Exams postponed due to resurgence in Covid, New dates soon
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अन्ना विश्वविद्यालय ने 3 मई से शुरू होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय की तरफ से इन परीक्षाओं के संशोधित तिथि को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। विश्ववविद्यालय ने आधिकारिक बयान में कहा है कि स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। विश्वविद्यालय 3 मई से विद्यार्थियों के लिए री-एग्जाम ऑनलाइन करा रहा था, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय: शीतकालीन सेमेस्टर प्रवेश के लिए पंजीकरण स्थगित
विज्ञापन



गौरतलब है कि इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है जिसकी वजह से एक बार फिर से कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है और कई राज्यों में यूनिवर्सिटी एग्जाम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-गोवा बोर्ड परीक्षा 2021: 30 अप्रैल के बाद लिया जाएगा दसवीं-बारहवीं की परीक्षा पर निर्णय 


दरअसल, जो छात्र सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं दे पाए थे, उनके लिए विश्वविद्यालय ने री-एग्जाम की घोषणा की थी। ये री-एग्जाम 3 मई से शुरू होने वाले थे, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है। अब विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति के आंकलन के बाद ही इन परीक्षाओं को लेकर नई तिथि घोषणा करेगा। आपको बता दें कि मद्रास के दूसरे कॉलेजों में भी कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed