गोवा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं पर 30 अप्रैल के बाद निर्णय लेगा। इस बात की जानकारी गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन ने दी है। बोर्ड पहले ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है और अब कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बोर्ड का कहना है कि अभी फिलहाल आगे की नीति के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं और 30 तारीख के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड के चेयरपर्सन भागीरथ शेट्टी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से यह बात कही है।
गोवा बोर्ड परीक्षा 2021: 30 अप्रैल के बाद लिया जाएगा दसवीं-बारहवीं की परीक्षा पर निर्णय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 28 Apr 2021 04:24 PM IST
सार
गोवा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं पर 30 अप्रैल के बाद निर्णय लेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X