भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान-2019 में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मान पाने का उत्साह और सफलता की खुशी, खचाखच भरा हुआ सभागार, यह नजारा था शिक्षा में अग्रणी संस्थान शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और अमर उजाला की ओर से आयोजित किए गए समारोह ‘भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान-2019‘ का। डी.एस डिग्री कॉलेज मे आयोजित इस समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमीश्नर अजयदीप सिंह ने एसएचओ-अलीगढ़ अरूणा राय, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डेप्युटी रजिस्ट्रार मनोज गुप्ता, प्रो. अमन सचदेवा, अतुल नारंग, जिला मलेरिया अधिकारी राहुल कुलश्रेष्ठ व अमर उजाला के जनरल मैनेजर राजीव चौहान के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
इस अवसर पर कमीश्नर अजयदीप सिंह ने मेधावी विद्यार्थी को भविष्य में और अच्छा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिंदगी में महत्वकांक्षा और रवैया सही होना चाहिए साथ ही जागरूकता भी होनी चाहिए। सफल होने के लिए शरीर स्वस्थ्य होना चाहिए, स्वभाव में अहम का नामोनिशान नहीं होना चाहिए और मस्तिष्क चैतन्य रहना चाहिए। साथ ही लक्ष्य को पाने में स्पष्टता होनी चाहिए, आत्मविश्वास के साथ प्रतिबद्धता भी होनी चाहिए तभी लक्ष्य को पा सकेंगे।
एसएचओ अरूणा राय ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वह भी एक आम छात्रा थीं जिसने कई विपरीत परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया। इतिहास गवाह है कि युवा अवस्था में ही लोगों ने अपना नाम कमाया है। अब समय आपका है कि आप देश के लिए कुछ करें।
मेधावी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए एक सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें उन्हें समझाया गया कि कैसे अपने लिए सही करियर चुनें और सफल बनें। इस अवसर पर बोलते हुए आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के डीन अतुल नारंग ने एक कहानी के जरिए बताया कि कैसे असंभव कार्य को संभव करके पूरी दुनिया में नाम कमाया जा सकता है। उन्होंने छोटे-छोटे टारगेट बनाकर बड़े लक्ष्य हासिल करने का तरीका बताया। साथ ही विद्यार्थियों को यूनीक सिग्नेचर स्टेंंथ यूएसएस डेवलप करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया कि शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स देश ही नहीं विदेश में भी अपना नाम कमा रहे हैं। सत्र में शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रो. अमन सचदेवा ने बताया कि खुद को दूसरे की सफलता देखकर उसमें ढालना गलत है। उन्होंने खुद की स्ट्रेंथ, वीकनेस, ऑपरच्युनिटीज और थ्रेट्स स्वॉथ को पहचानकर लक्ष्य को प्राप्त करने के टिप्स दिए। साथ ही एक्सपर्ट ने दोस्तों की नकल करके सब्जेक्ट या करियर चुनने का गलत बताया, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह करियर और सब्जेक्ट सिलेक्ट करने चाहिए जो खुद को पसंद हों। ऐसा करके सफलता पाई जा सकती है। विद्यार्थियों ने बड़े ध्यान से सत्र को सुना और बताए गए टिप्स को अनुसरण करने की बात कही। कार्यक्रम का समापन अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
मेधावी विद्यार्थियों की सूची
- ज्योति वर्मा, आशीष लोकेश शर्मा (यूपी बोर्ड 12वीं)
- सूर्यांश, लुभानी यादव, निर्भय (सीबीएसई 12वीं)
- सुब्रत कुमार, कोमल वार्ष्णेय, संदीप कुमार (यूपी बोर्ड 10)
- मुस्कान, चंचल, रिया (आईसीएसई 10)
- विकास, अजन्य अग्रवाल, निकिता (सीबीएसई 10)
इनके अलावा भी कई मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
(Advertorial)
कमेंट
कमेंट X