{"_id":"5d0711888ebc3e3b181d1d08","slug":"allahabad-university-result-available-on-website-know-how-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University ने प्रवेश परीक्षा के परिणाम किए घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Allahabad University ने प्रवेश परीक्षा के परिणाम किए घोषित, ऐसे करें चेक
Mon, 17 Jun 2019 09:35 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बता दें, ये परिणाम बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.), बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com), B.SC (होम साइंस), बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), BALL.B., LL.B., LL.M., और मास्टर ऑफ कॉमर्स (M.Com) के लिए घोषित किए गए हैं। परिणाम आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर मौजूद हैं, उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं। राज्य में स्थित एक अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने भी प्रवेश परिणाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
ध्यान दें, जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दिन उपस्थित नहीं हो पाता है, उसके प्रवेश पर रोक लग जाएगी।
ऐसे करें अपने परिणामों की जांच-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.aupravesh2019.com पर जाएं।
विज्ञापन
चरण 2: उन पाठ्यक्रमों का चयन करें, जिनके लिए आपने आवेदन किया है।
चरण 3: अपनी लॉग-इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: परिणाम सामने प्रदर्शित किए जाएंगे।
चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें और संभालकर रखें।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिणाम 2019 यूजीएटी परिणाम के लिए सीधा लिंक...
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिणाम 2019 पीजीएटी परिणाम के लिए सीधा लिंक...
कमेंट
कमेंट X