{"_id":"60c0cca78ebc3e8764651132","slug":"all-pending-jkbose-examinations-session-2020-21-class-xi-and-xii-across-jkut-are-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : केंद्र शासित प्रदेश में 11वीं और 12वीं कक्षा समेत सभी लंबित परीक्षाएं रद्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जम्मू-कश्मीर : केंद्र शासित प्रदेश में 11वीं और 12वीं कक्षा समेत सभी लंबित परीक्षाएं रद्द
Wed, 09 Jun 2021 08:28 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:28 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की सभी लंबित परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
कोविड महामारी के कारण छात्रों की सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर, जम्मू-कश्मीर में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा समेत सभी लंबित परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल यानी एलजी कार्यालय की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। एलजी मनोज सिन्हा के कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) द्वारा मूल्यांकन की योजना के साथ परिणाम प्रकाशित करने की विस्तृत प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
The detailed procedure for publishing results alongwith a scheme of marking will be completed by JKBOSE shortly.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) June 9, 2021
विज्ञापन
इससे पहले तक 11वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया था। परीक्षा होगी या छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा इसको लेकर बोर्ड की ओर से कुछ नहीं कहा गया था। इससे विद्यार्थियों में संशय बना हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ स्कूलों में अगले सत्र के लिए 12वीं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। निजी स्कूल नियमित रूप से 12वीं की ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक जून को, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद अपनी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। सीबीएसई के बाद, एक दर्जन से अधिक राज्यों ने 12 कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है। वहींं, केंद्रीय बोर्ड, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE), और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने भी कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।
हालांकि, अभी असम एक अपवाद है। असम सरकार ने आठ जून को कहा कि वह कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेंगी और परीक्षाओं के लिए दिशानिर्देश भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X