AIBE 18 2023: ऑल इंडिया बार परीक्षा पंजीकरण का आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन
AIBE XVIII: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18th All India Bar Examination : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की तरफ से आज यानी 16 नवंबर 2023 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) की 18वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एआईबीई 18वीं परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा विवरण
एआईबीई 18वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 01 दिसंबर से 05 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को एआईबीई 18वीं परीक्षा का प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एआईबीई 18वीं लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को पूरे देश में आयोजित की जाएगी।
AIBE 18 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
-
होमपेज पर AIBE XVIII पंजीकरण लिंक खोलें।
-
नए यूजर पंजीकरण पर जाएं।
-
अब मांगे गए विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
-
आवेदन पत्र भरें।
-
यदि आवश्यक हो तो दस्तावेज अपलोड करें और भुगतान करें।
-
अपना फॉर्म सबमिट करें।
कमेंट
कमेंट X