फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Aligarh Muslim University to conduct online open book exams for final semester

AMU: पीजी और यूजी के आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाओं को ऑनलाइन ओपन बुक मोड में कराएगा एएमयू

Tue, 09 Jun 2020 06:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 09 Jun 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University to conduct online open book exams for final semester
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) यूजी और पीजी पाठ्यक्रम के आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाओं को ऑनलाइन ओपन बुक मोड में कराएगा। इस बात की जानकारी एएमयू के प्रवक्ता ने दी है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय ने पीजी और यूजी पाठ्यक्रम के आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाओं को ऑनलाइन ओपन बुक मोड में करने का फैसला लिया है। हालांकि इसका विरोध भी हो रहा है। शिक्षक और कर्मचारियों का एक वर्ग पीजी और यूजी परीक्षाओं के ऑनलाइन ओपन मोड पर आयोजित कराने को लेकर चिंता जाहिर कर रहा है और इसे त्रुटिपूर्ण और भेदभावपूर्ण बता रहा है।

विज्ञापन


एएमयू ने ऑनलाइन ओपन बुक मोड परीक्षा आयोजित कराने का फैसला दिल्ली विश्वविद्यालय के बाद लिया है। इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय इस तरहा का फैसला ले चुका है। एएमयू में यूजी और पीजी कक्षाओं के लिए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जुलाई के बाद आयोजित की जाएंगी और जल्द ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। यह भी तय किया गया है कि पहले सेमेस्टर के वे पेपर जो पहले नहीं हुए थे, उन्हें भी 5 से 10 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HPBOSE Matric Result 2020: हिमाचल बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपने परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन



इस फैसले के बाद शिक्षकों के एक वर्ग ने कुलपति को पत्र भी लिखा है। इस खत में विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति के प्रतिनिधि प्रो आफताब आलम ने कहा है कि ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय संस्थान की विधियों का उल्लंघन करता है। इस खत में यह भी कहा गया है कि सभी विद्यार्थियों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed