फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE 2025 admit card Released at exams.nta.ac.in/AISSEE; exam on April 5

AISSEE 2025 Admit Card: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 27 Mar 2025 09:10 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 27 Mar 2025 09:10 AM IST
सार

AISSEE 2025 Admit Card: एनटीए ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
AISSEE 2025 admit card Released at exams.nta.ac.in/AISSEE; exam on April 5
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

AISSEE Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2025) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।  

विज्ञापन

5 अप्रैल को होगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2025) 5 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को उत्तर शीट पर सही विकल्प भरने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंयूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा का परिणाम घोषित, 1374 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
 

पात्रता के लिए जरूरी अंक

सैनिक स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक और सभी विषयों में कुल मिलाकर 40% अंक हासिल करने होंगे। जो छात्र इस न्यूनतम अंक सीमा को पार करेंगे, वे मौजूदा सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे।

यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आप AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
  • अब होम पेज पर "AISSEE एडमिट कार्ड 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed