फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Radio Operator Result Declared: 1,374 Candidates Selected

UP Police Radio Operator: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा का परिणाम घोषित, 1374 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Thu, 27 Mar 2025 09:48 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 27 Mar 2025 09:48 AM IST
सार

UP Police Radio Operator Bharti Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के 1,374 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इन चयनित अभ्यर्थियों में 274 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भर्ती का परिणाम भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
UP Police Radio Operator Result Declared: 1,374 Candidates Selected
UP Police Radio Operator Result - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Police Radio Operator Result: पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के 1,374 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें 274 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसके अलावा, रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भी भर्ती का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 23 महिला उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

विज्ञापन


भर्ती परीक्षा का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस भर्ती के लिए कुल 3,89,711 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा 1 से 8 फरवरी, 2024 तक 16 पालियों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके बाद, 11 जिलों में आयोजित परीक्षा में से 4,216 उम्मीदवारों को अभिलेख जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंयूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र, यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में 5 प्रतिशत क्रेडिट जोड़ने का निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 मार्च को हुई

लिखित परीक्षा के बाद, भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) थी, जो 7 से 12 मार्च, 2025 के बीच संपन्न हुई। इसके बाद नार्मलाइज्ड स्कोर (प्रसामान्यीकृत अंकों) के श्रेष्ठताक्रम के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई। 1,374 चयनित अभ्यर्थियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 137 पद आरक्षित थे, लेकिन कुल 163 उम्मीदवारों का चयन हुआ। इसी तरह, OBC के 370 आरक्षित पदों के मुकाबले 770 उम्मीदवार, SC के 228 पदों के मुकाबले 336 उम्मीदवार और ST के 27 उम्मीदवारों को सफलता मिली है।


यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट इस दिन हुआ जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने 13 मार्च, 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती के लिए आवेदन 27 दिसंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक लिए गए थे। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त आयोजित की गई थी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम पिछले साल नवंबर 2024 में जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed