AIMA MAT 2020: दिसंबर में हुई परीक्षा के परिणाम जारी, तुरंत करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AIMA MAT Result 2020 Declared: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर MAT 2020 दिसंबर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आज ही AIMA की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि, यह परीक्षा 2 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टोर्ड मोड और कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की गई थी। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा सीबीटी साल में चार बार फरवरी, मई, सितंबर और दिसंबर में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को देने के लिए एक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी जरूरी है।
MAT दिसंबर 2020 रिजल्ट कैसे करें चेक -
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार AIMA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : MAT परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज होगा।
चरण 4 : उसमें आवश्यक मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : आपका MAT सितंबर 2020 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
AIMA MAT December Exams Result 2020 - डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी शिक्षक, बैंक, रेलवे समेत कई जगहों पर भर्तियां, छूट न जाए मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X