Sarkari Naukri 2021: सरकारी शिक्षक, बैंक, रेलवे समेत कई जगहों पर भर्तियां, छूट न जाए मौका
{"_id":"5ff527e42862f63a1211b6a5","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-apply-for-wbbpe-bhel-metro-rail-etc","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: सरकारी शिक्षक, बैंक, रेलवे समेत कई जगहों पर भर्तियां, छूट न जाए मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 06 Jan 2021 04:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 06 Jan 2021 04:15 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021 LIVE: थोड़ी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। जॉब के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तालाश करना। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों दवारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:07 PM, 06-Jan-2021
OIL India Recruitment 2021: एक ऑनलाइन इंटरव्यू से ही होगा चयन
ऑयल इंडिया (Oil India) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आईटी इंजीनियर, केमिस्ट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके अलावा अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहींं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।
03:03 PM, 06-Jan-2021
HVPNL में भर्तियां, जल्दी ही समाप्त हो रही है आवेदन प्रक्रिया
हरियाणा विद्युत प्रसार निगम (HVPN) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि, आवेदन प्रक्रिया केवल 08 जनवरी, 2021 तक ही सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 167800 रुपये तक प्रतिमाह तक सैलरी भी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
02:05 PM, 06-Jan-2021
CCIL Recruitment 2021: कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए एक दिन बाकी
कॉटन कॉरपोरेशन ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार केवल 07 जनवरी, 2021 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इसके अलावा 1,20,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां।
01:26 PM, 06-Jan-2021
IOCL Vacancy 2021: 10वीं पास के लिए भी मौका
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए 1,05,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
12:46 PM, 06-Jan-2021
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन
भारतीय खुफिया विभाग में दो हजार पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जनवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं 1,42,400 रुपए तक वेतन भी निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
11:51 AM, 06-Jan-2021
यूपी सरकार में कई पदों पर भर्तियां, आवेदन के लिए एक दिन बाकी
उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
(Apply Online)
(Apply Online)
विज्ञापन
विज्ञापन
11:16 AM, 06-Jan-2021
हो जाइए तैयार, हाई कोर्ट में जल्द शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया
High Court Vacancy 2021: केरल उच्च न्यायालय ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। आवेदकों के पास केवल स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
10:41 AM, 06-Jan-2021
मैनेजर, पीआरओ, लीगल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्तियां
Metro Rail Recruitment 2021: उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
09:58 AM, 06-Jan-2021
BHEL: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन
भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक
09:25 AM, 06-Jan-2021
10वीं पास का मेरिट के आधार पर होगा चयन, मिलेगी सरकारी नौकरी
भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।
Apply Online
Apply Online