AILET Counselling 2023: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट की पहली अंतरिम चयन मेरिट सूची जारी, ऐसे करें चेक
AILET Counselling 2023: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट की पहली अंतरिम चयन मेरिट सूची जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AILET Counselling 2023: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLUD) की ओर से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2023 में अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार, 30 दिसंबर को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने AILET 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - Nationallawuniversitydelhi.in पर अंतरिम मेरिट सूची देख सकते हैं। AILET 2023 की अंतरिम सूची के साथ, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने उन उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की, जिन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया है।
BA LLB (Hons) Admission: इतना जमा करना होगा शुल्क
जिन उम्मीदवारों को B.A.LL.B.(Hons.) में प्रवेश के लिए AILET 2023 की पहली अंतरिम मेरिट सूची में चुना गया है, उन्हें 30 दिसंबर, 2022 और चार जनवरी, 2023 के बीच 50,000 रुपये का प्रवेश पुष्टिकरण शुल्क जमा करना होगा। 50,000 रुपये का अंतरिम प्रवेश पुष्टि शुल्क यानी प्रोविजनल एडमिशन कंफर्मेशन फीस और 30,000 रुपये / 20,000 रुपये की काउंसलिंग फी को जून 2023 के महीने में देय कुल फीस में समायोजित कर लिया जाएगा। विस्तृत शुल्क संरचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मार्क शीट, चरित्र प्रमाण पत्र , मान्य श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तो अवश्य सहेज लें और आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।
AILET 2023 काउंसलिंग पहले दौर की मेरिट सूची ऐसे करें चेक
-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- Nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं। -
चरण 2: अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की AILET 2023 पहली सूची पर क्लिक करें। -
चरण 3: ctrl+f कुंजी का उपयोग करके पीडीएफ में अपना नाम खोजें। -
चरण 4: प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X