{"_id":"60179bd90ca886453d094b02","slug":"aibe-xv-2020-answer-key-released-here-s-how-to-raise-objections","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIBE XV 2020: ऑल इंडिया बार परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 7 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIBE XV 2020: ऑल इंडिया बार परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 7 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति
Mon, 01 Feb 2021 12:14 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
AIBE XV उत्तर कुंजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AIBE XV 2020 Answer Key: ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV) की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
allindiabarexamination.com
इसे भी पढ़ें-इन राज्यों में 1 फरवरी से खुल गए हैं स्कूल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
अभ्यर्थी allindiabarexamination.com के जरिए अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तरों को चुनौती देना चाहता है, तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 7 फरवरी तक ऐसा कर सकता है। उत्तर कुंजी को चुनौती देने वाली ऑनलाइन विंडो 7 फरवरी के बाद बंद हो जाएगी। अभ्यर्थी 7 फरवरी शाम 5 बजे तक ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV) की उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE XV) इसी महीने की 24 तारीख को आयोजित हुआ था। इस परीक्षा में करीब 1.20 लाख वकीलों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा देशभर के 52 शहरों के 154 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। दरअसल, वकील के तौर पर करियर शुरू करने के लिए एआईबीई परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को बीसीआई आयोजित कराती है। पहले से रजिस्टर्ड वकील व लॉ स्नातक छात्र अखिल भारतीय बार परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और इसमें पास होने के बाद उनको अदालतों में प्रक्टिस की मान्यता मिलती है।
इसे भी पढ़ें-इस विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के बीच परीक्षा देने वाले छात्रों को दी बड़ी राहत
ऐसे चेक करें AIBE XV उत्तर कुंजी
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com है।
-यहां आपको होम पेज पर ही ‘AIBE XV आंसर की’ का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ के तौर पर आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-आप अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X