इस विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के बीच परीक्षा देने वाले छात्रों को दी बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के बीच परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। आरजीपीवी विश्वविद्यालय ने हाल ही 2021 की परीक्षाओं को लेकर विस्तृत अधिसूचना जारी की थी। विश्वविद्यालय ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी, लेकिन अब विश्वविद्यालय ने कहा है कि जिन छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने में दिक्कत पेश आ रही है वे कॉलेज के माध्यम से विश्वविद्यालय को सूचना भिजवा दें।
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने कहा है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध ऐसे कॉलेज छात्र जो ऑफलाइन परीक्षा देना चाहते हैं, कॉलेज को उनकी जानकारी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी, ताकि विश्वविद्यालय समय रहते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण पर काम कर सके। साथ ही विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन परीक्षा का मौका देने की बात भी कही है। हालांकि, आरजीपीवी विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा बीई, बीटेक और बी फार्मा के 7वें और 8वें सेमेस्टर के छात्रों को छोड़कर होगी।
यह भी पढ़ें : मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में हैं यह अमेरिकी पत्रकार, पाकिस्तान भी टेंशन में, जानिए क्या है मामला
आरजीपीवी विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं में से कोई भी अगर ओपन बुक ऑफलाइन मोड के अंतर्गत परीक्षा देने के इच्छुक हैं तो वे इसमें भाग ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण परिवेश के कई विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने में समस्या होती है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में संबंधित संबद्ध कॉलेजों के प्रशासन को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बताया कि इस तरह के छात्रों को वैकल्पिक व्यवस्था के मुताबिक परीक्षा देने के लिए कॉलेज में उपस्थित होना होगा। छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही प्रश्न पत्र के सवालों के जवाब लिखने होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में बाहर की उत्तर पुस्तिका उपयोग करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें : ये हैं फरवरी माह की 12 बड़ी सरकारी नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
कमेंट
कमेंट X