फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   agricultural university will provide mtech degree

कृषि विश्वविद्यालय में पहली बार एमटेक की पढ़ाई

Sat, 07 Jan 2017 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
agricultural university will provide mtech degree
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में पहली बार मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) की पढ़ाई होगी। शैक्षिक सत्र 2017-18 से दो कोर्स लांच किए गए हैं। पहला कोर्स एमटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और दूसरा एमटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग का है। इनकी पांच-पांच सीटें भरी जाएंगी। पढ़ाई इटावा एग्रीकल्चर एंड इंजीनियरिंग कॉलेज में कराई जाएगी। कृषि विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की महत्वपूर्ण मीटिंग शुक्रवार को हुई। कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन की अध्यक्षता वाली मीटिंग में 56 सीटें बढ़ाने पर मुहर लगाई गई। अब उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) से कृषि विश्वविद्यालय की 907 सीटें भरी जाएंगी। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2017-18 से लाग होगी। इससे पहले (2016-17) 851 सीटें भरी गई थीं। काउंसिल ने एमएससी एग्रीकल्चर की 15, पीएचडी की 21 और एमबीए की 10 सीटें बढ़ाई हैं। 10 सीटें एमटेक की हैं।
विज्ञापन

अब 10 दिन की छूट मिलेगी
गामी शैक्षिक सत्र से एडमिशन लेने वाले स्टूडेंटों को विलंब शुल्क के साथ 30 दिनों तक रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा नहीं मिलेगी। यह व्यवस्था काउंसिल ने खत्म कर दी है। अब 50 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 दिनों तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो रजिस्ट्रेशन निरस्त हो जाएगा। बताते चलें कि कृषि विश्वविद्यालय में 11-20 दिनों तक पांच-पांच हजार रुपये और 21-30 दिनों तक 10-10 हजार रुपये विलंब शुल्क जमा कराके रजिस्ट्रेशन का प्रावधान था। इसे अब खत्म कर दिया है। 501 स्टूडेंटों को मिलेगी डिग्री नौ मार्च को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में 501 स्टूडेंटों को डिग्री दी जाएगी। इसका अनुमोदन शुक्रवार को एकेडमिक काउंसिल ने कर दिया। टॉपरों के प्रस्तावित नाम भी फाइनल हो गए हैं। इन पर दावे, आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद ही टॉपरों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। प्रो. पंजाब सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed