नोबेल जीतने के बाद अभिजीत बनर्जी ने किया फैसला, उठाएंगे ये जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोबेल फाउंडेशन द्वारा साल 2019 के लिए कुल 15 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। बता दें कि इन सभी शख्सियतों को 10 दिसंबर को होने वाले समारोह में मेडल व पुरस्कार राशि से नवाजा जाएगा। यहां हम बात कर रहे हैं अभिजीत बनर्जी की, जिन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी के साथ उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो और माइकल क्रेमर को भी उस पुरुस्कार से नवाजा जाएगा। बता दें कि ये पुरुस्कार उनके द्वारा किए गए शोध 'वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग' के लिए दिया जाएगा। बता दें कि वे अब उत्तराखंड के दो जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे।
छात्रों का नाम आर्यन थापा और अमन डबराल है जो देहरादून के विवेकानंद स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले तीन साल से इन्हें कबीर मेमोरियल स्कॉलरशिप भी मिली है। ये एक बड़ी बात है।
ANI से आर्यन थापा ने कहा कि मैं उन्हें अपने पूरे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमें आगे पढ़ने के लिए नई दिशा दिखाई। इसके साथ ही मैं उन्हें नोबेल प्राइज के लिए बधाई भी देता हूं।
इसी तरह अमन डबराल ने कहा कि मैं साल 2015 में अभिजीत जी से यहीं मिला था, उन्होंने हमेशा जिस तरह से मदद की है, हम उनके हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे।
ये भी पढ़ें- कितनी है माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ट्विटर और रिलायंस के CEO की सैलरी?
कमेंट
कमेंट X