AFCAT 2 Exam 2024 Result: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 के नतीजे जारी, जानें कैसे होगा चयन
AFCAT 2 Exam 2024 Result Out: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 2 Exam 2024 Result Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 (AFCAT-2) परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट दिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय वायु सेना ने 24 जुलाई को एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे।
भारतीय वायुसेना द्वारा एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 परीक्षा 9, 10 और 11 अगस्त को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
ऐसे होगा चयन
जिन अभ्यर्थियों ने ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी और तकनीकी) और फ्लाइंग शाखाओं में राजपत्रित अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे एएफएसबी साक्षात्कार दौर में आगे बढ़ेंगे।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर जाएं।
- अब "लॉगिन" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब अपना AFCAT 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- अंत में रिजल्ट की एक कॉपी ले लें।
कमेंट
कमेंट X