फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission process may start in school of open learning next week waiting deb green signal delhi ncr

अगले सप्ताह शुरू हो सकती है एसओएल में दाखिला प्रक्रिया, डीईबी की हरी झंडी का इंतजार

Mon, 02 Jul 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
admission process may start in school of open learning next week waiting deb green signal delhi ncr

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में रेगुलर कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन कट ऑफ जारी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) की दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


हालांकि एसओएल प्रशासन की ओर से इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है, लेकिन डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। हालांकि दाखिला प्रक्रिया मेें देरी से कक्षाओं, परीक्षा और रिजल्ट सहित पूरे एकेडमिक कैलेंडर का शिड्यूल बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


एसओएल में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण माना जा रहा है कि छात्रों को दाखिले के लिए कम दिन मिलेंगे। प्रशासन दाखिला प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी करके भी बैठा है, लेकिन अब तक डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस सप्ताह एक बैठक होने जा रही है। जिसमें इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर इस सप्ताह प्रशासन को दाखिला करने की मंजूरी मिल जाती है, तो अगले सप्ताह दाखिला प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

दरअसल एसओएल में ऐसे छात्र दाखिला लेते हैं, जिनका दाखिला कम अंक होने के कारण रेगुलर कॉलेजों में नहीं हो पाता है। चूंकि एसओएल में भी पढ़ाई करने से डिग्री डीयू की ही मिलती है, लिहाजा छात्रों के बीच एसओएल की काफी लोकप्रियता है।

ऐसे छात्र दाखिला प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए एसओएल के चक्कर लगा रहे हैं। बीते साल जून में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई थी।  लेकिन इस बार एक माह की देरी पहले ही हो चुकी है।


यदि समय से दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो छात्रों के लिए कक्षाएं भी लेट शुरू होंगी, फिर परीक्षा भी देर से होगी और रिजल्ट भी देरी से आएगा। एसओएल में जून से प्रक्रिया शुरू होने पर 31 अगस्त तक बिना लेट फीस के साथ दाखिला लेने के लिए समय मिलता है। जिसके बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह तक लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed