फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission in Science PG in DU, management follow 50-50 Formulas

DU Admission: 50-50 फार्मूले से होंगे साइंस पीजी में दाखिले, बाहरी छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा

Thu, 19 Apr 2018 09:42 AM IST
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Apr 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
admission in Science PG in DU, management follow 50-50 Formulas

दिल्ली विश्वविद्यालय में साइंस के स्नातकोत्तर (पीजी) के दाखिले इस बार भी 50-50 फार्मूले से ही होंगे। 50 फीसदी सीधे दाखिले (मेरिट से) व 50 फीसदी प्रवेश परीक्षा से होंगे। स्नातक अंतिम वर्ष के सीजीपीए को 9.5 से गुणा कर मेरिट तैयार की जाएगी। वहीं, साइंस के सभी कोर्स में न्यूनतम दाखिला योग्यता को एक समान कर दिया गया है। अब तक हर कोर्स की न्यूनतम योग्यता अलग-अलग होती थी।  

विज्ञापन


 दाखिला कमेटी के सदस्य ने बताया कि कमेटी की बैठक में इन सिफारिशों को मंजूरी मिल गई है। अब तक 100 फीसदी दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर लेने की बात सामने आ रही थी। लेकिन इस बार साइंस कोर्स में ऐसा नहीं होगा। एमएससी स्तर पर 9 कोर्स हैं। दाखिले में एकरूपता लाने के लिए न्यूनतम योग्यता को एक समान बनाया गया है।
विज्ञापन


इस बार मेरिट से होने वाले दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता 60 फीसदी और प्रवेश परीक्षा से होने वाले दाखिले की योग्यता 55 फीसदी होगी। उल्लेखनीय है कि डीयू से स्नातक करने वाले छात्रों के दाखिले सीधे मेरिट आधार पर होते हैं। जबकि, डीयू के बाहर से पढ़े छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीपीए को 9.5 से गुणा कर बनेगी मेरिट 
डीयू में च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू होने के बाद इस साल पहला बैच निकलेगा। ऐसे में पीजी साइंस कोर्स के लिए मेरिट यूजी अंतिम वर्ष के छात्रों को मिले सीजीपीए से निर्धारित होगी। छात्रों के सीजीपीए को 9.5 से गुणा कर मेरिट तैयार की जाएगी। वहीं, डीयू में पीजी के अन्य कोर्स के लिए भी दाखिला मानदंड तय करने के लिए बैठकें चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed