{"_id":"59a552454f1c1be5278b45c9","slug":"a-tour-to-india-by-graphic-era-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी द्वारा “ए टूर टू इंडिया”","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी द्वारा “ए टूर टू इंडिया”
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 29 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्तिथ ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को एक संपूर्ण ग्लोबल एक्सपीरियंस प्रदान कर रहा है। यहाँ की एक छात्रा सबरीना जो कि वियतनाम की मूल निवासी हैं, उसने पिछले साल दिसंबर में 6 हफ्ते की इंटर्नशिप के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के द्वारा संचालित कोर्स, स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, से योग एवं आयुर्वेदिक कम्प्यूटेशन में भाग लिया। अपनी इंटर्नशिप के दौरान सबरीना ने बहुत कुछ नया सीखा, जिसे उन्होंने अपना एक्सपीरियंस माना और अमर उजाला के साथ साँझा किया।
विज्ञापन
पढ़ेंः- ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में मनाया गया 'स्थापना दिवस समारोह'
विज्ञापन
सबरीना ने बताया कि इंटर्नशिप ने ना सिर्फ उनके आंतरिक ज्ञान को बढ़ाया। बल्कि बाहरी ज्ञान से नयी चीजे जानने और समझने का अवसर प्रदान किया। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में थ्योरेटिकल क्लास के साथ स्पेशल सेशन लेक्चर काफी मददगार साबित हुआ। इसके साथ ही योग कि प्रैक्टिस एक्सपर्ट योग इंस्ट्रक्टर के दिशा निर्देश के अंतर्गत होती थी। होटल मैनेजमेंट की प्रैक्टिकल क्लास में किचन में मौजूद कई टैलेंटेड स्टूडेंट के साथ उन्होंने भारतीय व्यंजन बनाने सीखे और विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे स्ट्रीट फूड से ले कर फैंसी फूड तक में केक इत्यादि भी बनाने सीखे।
विज्ञापन
इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में बहुत सारे वर्कशॉप एवं एक्टिविटी होती रहती थी। उन्होंने बताया उनके पहले हफ्ते में जो थीम था वो मैंगो प्रिपरेशन फेस्टिवल था, और इसमें सभी को मैंगो से बनी एक डिश तैयार करनी थी, जिसमे उन्होंने मैंगो मॉकटेल बनाना सीखा। इसके साथ ही एक इंटरेस्टिंग वर्कशॉप भी हुआ जहाँ हेल्थी डीटॉक्स बॉडी के बारे में बताया गया। सबरीना ने भारतीय छात्रों को वियतनामी कॉफी के बारे में बताया एवं उन्हें ये कॉफी बनाने की विधि भी समझायी।
पढ़ेंः- ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी छात्रों को प्रदान करा रहा है एक वास्तविक ग्लोबल एक्सपीरियंस
साथ ही उन्होंने फ्रेशर्स छात्रों के साथ वियतनामी गाने पर परफॉरमेंस दिया और वो हिस्सा बनी भारतीय परम्परा एवं इसके त्योहार राखी का। सबरीना ने भारतीय सौंदर्य एवं इसकी संस्कृति को बहुत सराहा। उन्होंने कहा की उन्हें ये शहर बेहद पसंद आया -यहाँ की आध्यात्मिकता, लोग, स्टूडेंट्स, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सभी फैकल्टी, छात्र, इंटर्न सभी काफी सहायक और अंडरस्टैंडिंग है। सबरीना ने बताया की उन्होंने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के माध्यम से भारत के बारे में काफी कुछ सीखा और जाना। सबरीना इन्हे अपनी लाइफ की सबसे खूबसूरत मेमोरी और अच्छे मोमेंट्स मानती है।
कमेंट
कमेंट X