फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   231 muslim girls refused to sit in the exam in karnataka against high court order on hijab controversy

कर्नाटक: हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंचीं 231 मुस्लिम छात्राएं, प्रवेश नहीं मिला तो किया एग्जाम का विरोध, हंगामा

Sat, 19 Mar 2022 11:33 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 19 Mar 2022 11:33 AM IST
सार

हिजाब पहनने की मांग को लेकर सरकारी पीयू कॉलेज के कैंपस में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना अनिवार्य है। 
 

विज्ञापन
231 muslim girls refused to sit in the exam in karnataka against high court order on hijab controversy
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से राज्य के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहन कर प्रवेश की मांग की याचिका को खारिज किए जाने के बाद भी यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राज्य के उप्पिनंगाडी से आया है जहां 231 मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने बिना हिजाब के परीक्षा में शामिल होने से इनकार कर दिया। यहां के सरकारी पीयू कॉलेज के कैंपस में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
खबरों के अनुसार कर्नाटक के उप्पिनंगाडी में सरकारी पीयू कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी थी कि वे बिना हिजाब के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकती। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर छात्राओं को हिजाब के साथ परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने याचिका कर दी है खारिज
कर्नाटक हाईकोर्ट ने 15 मार्च, 2022 को छात्राओं की ओर से स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहन कर प्रवेश की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। स्कूल यूनिफार्म को लेकर बाध्यता एक उचित प्रबंधन है और छात्र या छात्राएं इसके लिए इनकार नहीं कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने कहा था कि इस्लाम धर्म में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से हिजाब विवाद पर फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जल्द शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार कोर्ट होली के बाद अब मामले पर सुनवाई शुरू कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed