{"_id":"9612506a8f524f0756411ed35db1ef9f","slug":"warning-to-murder-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
दहेज के लिए जान से मारने की धमकी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 14 Feb 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-28 में रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सेक्टर-28 में रहने वाली पूजा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मार्च 2013 में दिल्ली के रोहिणी निवासी तरुण भाटिया से हुई थी।
पूजा का आरोप है कि पति तरुण, ससुर कृष्णलाल भाटिया, सास सरला, ननद कमलेश, पुष्पा, इंदू, ननदोई विजय व कैलाश और देवर वरुण व नाना ससुर धर्मपाल ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले सभी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।