फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Revenge of the semester exam schedule Mjmc

एमजेएमसी की सेमेस्टर परीक्षा का बदला शेड्यूल

Fri, 23 Jan 2015 09:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Jan 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
Revenge of the semester exam schedule Mjmc

सीसीएसयू ने प्रोफेशनल कोर्सेज विषम सेमेस्टर परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एमजेएमसी) के 27 जनवरी को होने वाले दो पेपरों का विश्वविद्यालय ने नया कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


नए कार्यक्रम के तहत पेपर कोड-103/ए लैंग्वेज स्किल इन मास कम्युनिकेशन का पेपर अब दो जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे की पाली में होगा।

वहीं पेपर कोड-103/बी लैंग्वेज स्किल इन मास कम्युनिकेशन का पेपर सात जनवरी को दो से चार बजे की पाली में आयोजित होगा।

सीसीएसयू ने एमबीबीएस द्वितीय और फाइनल प्रोफेशनल पार्ट वन और टू कोर्सेज की मुख्य और सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को राहत दी है। विवि ने एमबीबीएस के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा फार्म की तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब छात्र-छात्राएं 27 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भरने के साथ परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। छात्र-छात्राओं को कंपलीट परीक्षा फार्म कॉलेजों में 28 जनवरी तक जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों को सभी छात्र-छात्राओं के फार्म 29 जनवरी तक विवि के संबंधित विभाग में जमा कराने होेंगे। इससे पहले ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की 20 जनवरी आखिरी तारीख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed