फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress finalised state election committee

डैमेज कंट्रोल शुरू, कांग्रेस ने बनाई चुनाव समिति

Sat, 18 Jan 2014 10:46 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
congress finalised state election committee

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन


23 सदस्यीय इस समिति में राहुल गांधी से लेकर ज्यादातर सभी दिग्गजों को शामिल किया गया है। समिति की पहली बैठक 22 जनवरी को होगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं यूपी के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आलाकमान से अनुमोदन लेकर शनिवार को चुनाव समिति को हरी झंडी दे दी।

डॉ. खत्री ने बताया कि नवगठित चुनाव समिति की पहली बैठक 22 जनवरी को दोपहर एक बजे से प्रदेश कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में होगी।

इसके अगले दिन 23 जनवरी को युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के लोकसभा अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों का सम्मेलन बुलाया गया है।

इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री भी मौजूद रहेंगे।

समिति में उम्रदराज व युवा नेता शामिल
प्रदेश चुनाव समिति में बेनी प्रसाद वर्मा जैसे दिग्गज नेता को शामिल किया गया है, वहीं एनएसयूआई के नेता कनिष्क पांडेय को भी जगह मिली है।

राहुल की टीम के जितिन प्रसाद व आरपीएन सिंह भी समिति में शामिल हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी व सेवादल के मुख्य संगठक प्रहलाद द्विवेदी को भी टीम में स्थान मिला है।


...लेकिन नहीं गठित हो पाई प्रदेश कार्यकारिणी
कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति भले ही घोषित कर दी हो लेकिन अभी तक प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो सकी है।

डॉ. निर्मल खत्री को प्रदेश अध्यक्ष बने डेढ़ साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन वे अपनी टीम नहीं बना पाए हैं।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकारिणी लगभग फाइनल हो चुकी थी। केवल घोषणा ही होनी बाकी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद घोषित होने से पहले ही फेरबदल किए जाने की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि अभी तक कार्यकारिणी घोषित नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed