फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youth stabbed a civil defense volunteer with a knife in delhi

दिल्ली: कोरोना टेस्ट कराने के लिए बोला तो कर दिया हमला, गिरफ्त में आरोपी

Sun, 26 Dec 2021 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 01:08 AM IST
सार

गोविंदपुरी इलाके में तुगलकाबाद स्थित डिस्पेंसरी के सामने दो लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम। एक आरोपी नाबालिग।

विज्ञापन
youth stabbed a civil defense volunteer with a knife in delhi
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक युवक को कोरोना का टेस्ट कराने के लिए कहना सिविल डिफेंस वालंटियर को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद आरोपी ने चाकू निकालकर वालंटियर पर हमला कर दिया। मौके पर ही मौजूद बाकी वालंटियर ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी को दबोच लिया। 

विज्ञापन


पीसीआर की मदद से जख्मी वालंटियर विपिन शर्मा (26) को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर ओसामा रजा (21) को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे सिविल डिफेंस वालंटियर की टीम तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित जगदंबा डिस्पेंसरी के बाहर राहगीरों के कोरोना टेस्ट करवा रही थी। टीम ने अरोपी ओसामा रजा को बिना मास्क के आते देखा तो उसे रोककर मास्क के बारे में पूछा। बाद में वालंटियर ने ओसामा से कोविड टेस्ट करवाने के लिए कहा। वहां मौके पर डॉक्टर कोविड टेस्ट कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वालंटियर के कहने के बाद ओसामा ने टेस्ट करवाने से मना कर दिया। जबदस्ती करने पर आरोपी वालंटियर विपिन शर्मा से झगड़ा और हाथापाई करने लगा। इस बीच आरोपी ने चाकू निकालकर विपिन की जांघ में घोंप दिया। अचानक हुए हमले के बाद बाकी आरोपियों ने उसे दबोच लिया। नाबालिग को भी दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। 


आरोपी ओसामा परिवार के साथ तुगलकाबाद विस्तार में रहता है। वह ओपन स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ् मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed