फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth roamed the airport for 15 days with fake entry pass

आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगी सेंध, फर्जी पास पर 15 दिन घूमा युवक

Sat, 31 Oct 2020 06:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Youth roamed the airport for 15 days with fake entry pass
IGI Airport

आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। अमेरिकन कंपनी के एक कर्मचारी ने अपना फर्जी एयरपोर्ट एंट्री पास बनाया और 15 दिन तक एयरपोर्ट पर बेरोक-टोक घूमता रहा। जब कंपनी के और कर्मचारियों के पास बनाने की बात सामने आई, तब सुरक्षा में सेंध का पर्दाफाश हुआ। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी कर्मचारी व उसके सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही सीआईएसएफ व संबंधित एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी है। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका की यूनाइटेड पार्सल सर्विस कंपनी डीसीएससी एक्सप्रेस कार्गो पर सामान विदेश भिजवाने का काम करती है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का एयरपोर्ट एंट्री पास बनता है। स्थायी पास ब्यूरो ऑफ सिविल सिक्योरिटी कंपनी बनाती है, जबकि अस्थायी पास डायल बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कंपनी में बावजोत सिंह अस्थायी गेटवे सहायक के रूप में काम करता था। उसका एयरपोर्ट एंट्री पास एक महीने पहले खत्म हो गया था। ऐसे में बावजोत सिंह ने अपना पास कंप्यूटर की मदद से खुद ही बना लिया था। इस फर्जी पास पर वह एयरपोर्ट पर 15 दिन घूमता रहा। एंट्री पास पर एयरपोर्ट पर संवेदनशील व अति सुरक्षित क्षेत्र में भी जाया जा सकता है।

एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंपनी को जब अन्य कर्मचारियों के अस्थायी पास बनाने की जरूरत पड़ी और डायल को पास बनाने का आग्रह किया कि बावजोत की तरह और लोगों के पास बनाए जाएं तो इस बात का खुलासा हुआ। डायल ने जांच की तो पता लगा कि बावजोत का पास डायल की तरफ से नहीं बनाया गया।


कंपनी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर संदीप लिगाडे ने इसकी शिकायत आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को की। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच इंस्पेक्टर विपिन सेरोन को सौंपी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बावजोत सिंह व उसके सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद ही जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed