{"_id":"6210059c07e6cf1f4324c28a","slug":"youth-killed-in-delhi-for-not-giving-three-hundred-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : तीन सौ रुपये न देने पर युवक को मार डाला, आरोपी नशे के लिए मांग रहा था पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : तीन सौ रुपये न देने पर युवक को मार डाला, आरोपी नशे के लिए मांग रहा था पैसे
Sat, 19 Feb 2022 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:16 AM IST
सार
आरोपी मृतक का पर्स और मोबाइल लेकर भागा, पुलिस ने दो घंटे बाद किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजौरी गार्डन इलाके में तीन सौ रुपये नहीं देने पर एक नशेड़ी ने चाकू से युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक की पत्नी के सामने वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का पर्स और मोबाइल लेकर भाग गया।
युवक रामपुरा हरीनगर निवासी किशोर कुमार था। पत्नी नैना ने बताया की 17 फरवरी की रात वह किशोर कुमार के साथ जस्साराम पार्क में घूमने गई थी। दोनों पार्क के अंधेरे वाले इलाके में बातचीत कर रहे थे। तभी वहां एक अनजान व्यक्ति पहुंचा और किशोर कुमार से नशा का सामान खरीदने के लिए तीन सौ रुपये मांगने लगा। किशोर ने रुपये देने से मना कर दिया। तभी वह हाथापाई करने लगा। इसी बीच आरोपी ने चाकू निकालकर किशोर कुमार के गले पर मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। हमलावर उसका पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गया।'
नैना लोगों की मदद से किशोर कुमार को डीडीयू अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की शिनाख्त की। इसके बाद आरोपी असम निवासी राज दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया की आरोपी राजदास नशे का आदी और आवारागर्द है।