फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth beaten to death for resisting robbery

गाजीपुर में लूटपाट का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 18 Jan 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death for resisting robbery
नई दिल्ली। गाजीपुर इलाके में शनिवार देर रात एक युवक को लूटपाट का विरोध करने पर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। घायल होने के बाद काफी देर कड़ाके की ठंड में सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त रोशन (40) के रूप में हुई है। युवक ने मरने से पहले तीन-चार युवकों द्वारा लूटपाट के दौरान हमले की बात बताई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रोशन अपने परिवार के साथ 34 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में पत्नी आरती और दो बेटियां हैं। आरती पैर से दिव्यांग है। रोशन कौशांबी के एक होटल में कुक की नौकरी करता था। अक्सर वह होटल में ही रुक जाया करता था। शनिवार रात करीब 9.30 बजे वह होटल से घर के लिए निकला। इस बीच गाजीपुर अंडरपास के पास तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने रोशन से चार हजार रुपये और उसका मोबाइल लूट लिया और अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। देर रात किसी राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। आरती ने बताया कि उसके पति ने लूटपाट और तीन-चार लड़कों के हमले की बात बताई थी। वहीं, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल रोशन के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed