फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youngman murdered with a knife in delhi

दबंगई दिखाना पड़ा भारी, युवक की चाकू से वारकर कर दी हत्या

Thu, 10 Jun 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
youngman murdered with a knife in delhi
दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार रात बदमाशों ने एक युवक के मुंह पर आधा दर्जन बार चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त शहजाद (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शहजाद इलाके में दबंगई करता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शहजाद भलस्वा डेयरी की जेजे कॉलोनी में अपनी बहन जैसमीन के साथ रहता था। सूत्रों का कहना है कि वह इलाके के लड़कों को मारता-पीटता और दादागिरी दिखाता था। वह अक्सर लड़कों के पैसे भी छीन लिया करता था।
विज्ञापन

इस वजह से लड़के उससे चिढ़ते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे वह जेजे कॉलोनी में घूम रहा था। इस बीच तीन-चार युवकों ने उसे घेर लिया। शहजाद को नीचे गिराकर आरोपियों ने उसके चेहरे पर ही चाकू से वार करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद जैसमीन मौके पर पहुंची और अपने भाई को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जैसमीन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed