Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young woman along with two accomplices robbed a man police apprehended them

पकड़ी गई शातिर अंजलि: युवक को बातों में उलझा ले गई सुनसान जगह, हाथ पकड़े; जमीन पर गिराया; फिर कर दिया कांड

Sat, 07 Nov 2026 05:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

पुलिस ने 24 वर्षीय अंजलि उर्फ फूला को गिरफ्तार किया है। उस पर एक युवक को बातों में उलझाकर लूटने का आरोप है। पीड़ित कालकादीन गोकुलपुरी से सदर बाजार जा रहे थे। बदमाशों ने उन्हें लोनी गोल चक्कर के पास जाल में फंसाया। फिर नर्सरी के पास सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट की। 

विज्ञापन
young woman along with two accomplices robbed a man police apprehended them
युवती ने दो साथियों संग युवक को लूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को धोखे से लूट लिया। आरोपी युवती पीड़ित को सूनसान जगह ले गई। बाद में पीड़ित से 13 हजार रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी 24 साल की युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि वारदात 31 अक्तूबर की शाम हुई।

विज्ञापन


अशोक नगर निवासी 42 वर्षीय कालकादीन ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से सदर बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में लोनी गोल चक्कर के पास उनकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती ने पीड़ित को बातचीत उलझाया और उसे अंबेडकर कॉलेज के पास एक नर्सरी की ओर ले गई। 
विज्ञापन


नर्सरी के पास पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद युवती के दो अन्य साथी भी आ गए। उन्होंने पीड़ित को घेर लिया और एक आरोपी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए जबकि युवती ने लात मारकर पीड़ित को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने पीड़ित की जेब से 13 हजार रुपये निकाल लिए और तीनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर ज्योति नगर थाने में 31 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 6 नवंबर को गंगा विहार निवासी अंजलि उर्फ फूला (24) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवती ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अंजलि के खिलाफ पहले से गोकुलपुरी थाने में लूट और चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस उसके दोनों फरार साथियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed