फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young men and women  smoking cigarette in front of college gate the guard interrupted and attacked with a knife and stick

टोकना पड़ा भारी : कॉलेज गेट के सामने युवक-युवतियां पी रही थीं सिगरेट, गार्ड ने टोका तो चाकू-डंडे से कर दिया हमला

Tue, 22 Mar 2022 02:40 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 02:40 AM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
young men and women  smoking cigarette in front of college gate the guard interrupted and attacked with a knife and stick
Smoking

विस्तार

शास्त्री पार्क इलाके में नॉदर्न इंडिया इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर सिगरेट और शराब पी रहे युवक-युवतियों को टोकना सिक्योरिटी सुपरवाइजर को भारी पड़ गया। लड़कों ने पीड़ित अनिल पाठक (38) पर नारियल काटने वाले चाकू और डंडे से हमला कर दिया। किसी तरह अनिल ने भागकर अपनी जान बचाई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी चाकू वहीं फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोनी निवासी पीड़ित अनिल पाठक परिवार के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज में सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं। रविवार शाम के समय कॉलेज के गेट पर दो लड़के व तीन युवतियां कॉलेज के गेट पर शराब और सिगरेट पी रहे थे। अनिल ने उनको टोककर कहीं और जाने के लिए कहा। इस बात पर आरोपी लड़के भड़क गए। लड़कों ने अनिल को गाली देना शुरू कर दिया। इस बीच एक युवक वहीं नारियल बेच रहे व्यक्ति का चाकू उठा लाया और अनिल को मारने दौड़ा। दूसरे युवक ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस भी वहां आ गई। आरोपियों ने डंडे और चाकू फेंककर कॉलेज में घुसने का प्रयास किया। लेकिन बाकी सिक्योरिटी गार्ड ने उनको अंदर नहीं घुसने दिया। हमले में अनिल के हाथ में गंभीर चोट लगी। आरोपी हमले के बाद वहां से फरार हो गए। शराब पीने और हमला करने वाले कॉलेज के छात्र थे या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed