फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man stabbed with knife in Kanjhawala area

Delhi News: कंझावला इलाके में युवक को चाकू से गोदा

Fri, 10 Nov 2023 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed with knife in Kanjhawala area
दोस्त के पिता से झगड़े के दौरान बीचबचाव करना पड़ा भारी
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। कंझावला इलाके में दोस्त के पिता के साथ झगड़ा करने के दौरान बीचबचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। झगड़ा कर रहे युवक ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।


घायल की पहचान करण (18) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ सावदा जेजे कॉलोनी में रहता है। वह पिछले डेढ़ साल से मुंडका थाने में सफाई का काम कर रहा है। करण ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर की शाम वह अपने दोस्त सूरज से मिलने के लिए सावदा एन ब्लॉक पहुंचा। सूरज घर पर नहीं मिला। दोस्त के पिता प्रदीप अपने घर से कुछ ही दूरी पर खड़े थे। जिनका इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से झगड़ा हो रहा था। वह दोनों को शांत करवाने की कोशिश करने लगा। आरोपी करण को धमकी देकर वहां से चला गया। वह अपने दोस्त के पिता को घर छोड़ने के बाद घर के लिए निकल गया। कुछ दूर जाने पर आरोपी चाकू लेकर आया और उसकी पीठ में गोद दिया। जैसे ही वह उसकी ओर मुड़ा, आरोपी ने पेट में चाकू गोद दिया। लोगों का जमावड़ा देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed