फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man ran 600 meters after being stabbed eight times, sacrificed his life but did not give his mobile

Delhi News: आठ बार चाकू लगने के बाद 600 मीटर भागा था युवक, जान दे दी मगर नहीं दिया मोबाइल

Fri, 20 Oct 2023 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Young man ran 600 meters after being stabbed eight times, sacrificed his life but did not give his mobile
अमर कॉलोनी में युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन

बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
बदमाशों ने चाकू मारकर युवक-युवती को भी लूटा था
घायल युवक अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले धौलपुर, राजस्थान निवासी युवक राजू (19) के लिए मोबाइल बहुत बड़ी बात थी। तभी उसने अपनी जान दे दी, पर मोबाइल नहीं दिया। आस्था कुंज पार्क में बदमाशों ने ताबड़तोड़ आठ बार चाकू से हमला कर राजू को लहूलुहान कर दिया। घायल होने के बाद भी वह मोबाइल को बचाने के लिए काफी दूर तक भागा। करीब 600 मीटर भागने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। बदमाशों ने राजू की हत्या करने से पहले आस्था कुंज पार्क में बैठे एक युवक-युवती के साथ लूटपाट की थी। बदमाशों ने युवक को चाकू मार दिया था।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्राम नरसिंहपुर, थाना बेसारी, जिला धौलपुर, राजस्थान निवासी राजू 12वीं पास करने के बाद एक महीने पहले पिता के पास दिल्ली आया था। वह बृहस्पतिवार सुबह आस्था कुंज पार्क से होते हुए कालकाजी मंदिर जा रहा था। यहां पर कई बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करना शुरू कर दिया। उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया था। उसके शरीर से खून बह रहा था। वह करीब 600 मीटर भागा, उसके बाद बेहोश होकर गिर गया। राजू के भागने से बदमाश उसका मोबाइल नहीं ले जा सके। पुलिस मौके पर पहुंची तो राजू मृत पड़ा हुआ था और पास में ही उसका मोबाइल पड़ा हुआ था। राजू के मोबाइल पर फोन आने पर उसकी पहचान हुई। अमर कॉलोनी थाना पुलिस को वारदात के एक दिन बाद भी बदमाशों को सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed