फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man murdered with a knife

त्रिलोकपुरी में घर के पास मौजूद युवक की चाकू घोंपकर हत्या...

Thu, 01 Jul 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
young man murdered with a knife
नई दिल्ली। मयूर विहार थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में बुुधवार देररात घर के पास टहल रहे युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ सोहित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। परिजनों ने दावा किया है कि सोहित की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाश ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस रंजिश, लूटपाट समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोहित (21) परिवार के साथ 17-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता शेर सिंह, चार भाई व अन्य सदस्य हैं। बुुधवार देर रात वह खाना खाने के बाद घर के पास 16-17 ब्लॉक की मेन रोड पर टहल रहा था। रोड सुनसान थी। अचानक पड़ोसियों ने सोहित के चिल्लाने की आवाज सुनी। बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि एक युवक वहां से भाग रहा है। सोहित के सीने में चाकू लगा था। मामले की सूचना उसके परिवार को दी गई। परिजन उसे लेकर फौरन अस्पताल भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर सोहित का शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर गोदा चाकू
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में ही बुधवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में पीड़ित अफजल को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अफजल परिवार के साथ 32-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार रात उसका शेरखान व उसके दो दोस्तों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उसने झगड़े के बाद गली में ही अफजल पर चाकू से हमला कर दिया। करीब आधा दर्जन बार चाकू लगा है। कुछ लोगों का कहना है कि सट्टे को लेकर उस पर हमला किया गया है। पुलिस हमले की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed