{"_id":"623085b2cfbc9046b16c826a","slug":"young-man-killed-on-minor-issue-in-nand-nagari-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कार चालक का कत्ल: गली में खड़ा था युवक, बदमाशों ने मामूली विवाद में कर दी हत्या, इसी साल हुई थी रामेश्वर की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कार चालक का कत्ल: गली में खड़ा था युवक, बदमाशों ने मामूली विवाद में कर दी हत्या, इसी साल हुई थी रामेश्वर की शादी
Tue, 15 Mar 2022 05:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Mar 2022 05:55 PM IST
सार
दिल्ली के नंद नगरी में मामूली बात पर कार चालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मामूली झगड़े के दौरान बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त रामेश्वर (32) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हत्या के प्रयास के एक मामले में रामेश्वर कुछ ही दिनों पूर्व जेल से बाहर आया था। उसकी इलाके के कुछ युवकों से रंजिश चल रही थी।
परिजनों का आरोप है कि उन युवकों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। नंद नगरी थाना पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रामेश्वर परिवार के साथ बी-ब्लॉक, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता यशपाल के अलावा पत्नी मनीषा और अन्य सदस्य हैं। इसी साल 27 जनवरी को रामेश्वर की मनीषा से शादी हुई थी। रामेश्वर पेशे से कार चालक था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उसकी गौरव, भोपू और मोगली नामक युवकों से तनातनी चल रही थी।

रविवार रात को रामेश्वर अपनी गली में खड़ा था। इसी दौरान वहां पर गौरव पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि रामेश्वर ने चाकू निकालकर गौरव के हाथ पर वार कर दिया। वारदात के बद गौरव रामेश्वर को जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
शोर-शराब सुनकर आए रामेश्वर के परिजन उसे वापस घर ले गए। घटना के कुछ देर बाद रामेश्वर के एक दोस्त ने उसे आवाज देकर बुलाया। दोनों दोस्त गली में टहल ही रहे थे कि इस बीच गौरव अपने दोनों दोस्त भोपू और मोगली के साथ वहां पहुंचा। आते ही गौरव ने रामेश्वर को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले। इसके जख्मी हालत में रामेश्वर को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अब नंद नगरी पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।