फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man brutally murdered in Sadar Bazar of delhi

दिल्ली: उधार दिए रुपये को लेकर दोस्ती में आई दरार, युवक की घर के सामने बेरहमी से हत्या

Sun, 13 Jun 2021 08:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Jun 2021 08:16 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि अविनाश ने शिवम से कुछ रुपये उधार लिए हुए थे। बार-बार मांगने पर वह रुपये नहीं लौटा रहा था। शुक्रवार को झगड़े के बाद शिवम ने अविनाश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शिवम के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Young man brutally murdered in Sadar Bazar of delhi
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अविनाश उर्फ गोला (25) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इसकी पहचान शिवम उर्फ बाटा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि अविनाश ने शिवम से कुछ रुपये उधार लिए हुए थे। बार-बार मांगने पर वह रुपये नहीं लौटा रहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को झगड़े के बाद शिवम ने अविनाश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शिवम के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि अविनाश परिवार के साथ मोतिया खान, झंडेवालान, सदर बाजार इलाके में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके परिवार में पिता राम बहादुर, मां व अन्य सदस्य हैं। अविनाश छोटा-मोटा काम करता था। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सदर बाजार इलाके में एक युवक को चाकू मार दिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया है। 
 

अस्पताल पहुंचने पर युवक की मौत का पता चला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पहले उनके पड़ोस में ही रहने वाले शिवम ने अविनाश की हत्या की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के बाद आरोपी को ईदगाह के पास पार्क से गिरफ्तार कर लिया। 

शिवम ने बताया कि पहले अविनाश और शिवम दोस्त थे। एक साथ मिलकर खाते-पीते थे। उसी दौरान शिवम ने अनिवाश को कुछ रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि अब वह रुपये लौटा नहीं रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed