फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man beat the watchman for not giving the bike key, then stabbed the knife in the stomach in delhi

खौफनाक: बाइक की चाबी नहीं देने पर चौकीदार को जमकर पीटा, फिर पेट में घोंप दिया चाकू

Fri, 10 Dec 2021 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Dec 2021 09:44 AM IST
सार

दिल्ली में एक युवक ने चौकीदार को बेरहमी से पीटा। फिर उसके पेट में चाकू मार दिया। बाइक की चाबी नहीं देने पर आरोपी ने उसपर हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
young man beat the watchman for not giving the bike key, then stabbed the knife in the stomach in delhi
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मधु विहार इलाके में बाइक की चाबी नहीं देने पर एक युवक ने चौकीदार की पिटाई कर दी और उसके पेट में चाकू घोंपकर फरार हो गया। चौकीदार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 घायल चौकीदार की पहचान मनदीप के रूप में हुई है। वह सपरिवार जोशी कालोनी में रहता है। वह रात में कालोनी करी पार्किंग में चौकीदारी करता है। मंगलवार रात वह ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वह पार्किंग ठेकेदार राजकुमार और उसके कर्मचारी किशन से बातचीत कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान कालोनी का रहने वाला रोहित गुप्ता उसके पास पहुंचा। वह चौकीदार से पार्किंग में खडी अपनी बाइक की चाबी मांगने लगा। चौकीदार ने कहा कि उसके पास कोई चाबी नहीं है। यह बात सुनते ही आरोपी गुस्से में आकर चौकीदार को गाली देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी चौकीदार के परिवार और पुलिस को दी। 


परिवार वालों ने घायल चौकीदार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed