फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Yamuna will be uninterrupted and clean in three years: Pravesh Verma

तीन साल में अविरल और निर्मल होगी यमुना : प्रवेश वर्मा

Mon, 03 Nov 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Yamuna will be uninterrupted and clean in three years: Pravesh Verma
यमुनोत्सव-2025 के दूसरे दिन विज्ञान और आध्यात्म का संगम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दावा किया है कि तीन साल में यमुना नदी अविरल और निर्मल रूप में बहती नजर आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर बड़े पैमाने पर यमुना के शुद्धिकरण पर काम कर रहे हैं।
प्रवेश वर्मा सोमवार को दिल्ली सरकार और यमुना संसद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यमुनोत्सव-2025 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यमुना शुद्धिकरण का वादा सिर्फ घोषणा नहीं, सच्चाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सहयोग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व और अधिकारियों के सतत प्रयास से यह सपना पूरा होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार यमुना को साफ नहीं कर सकी, इसलिए अब उसे भाजपा सरकार की प्रगति रास नहीं आ रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार यमुना के कारण ही सत्ता में आई है। पिछली सरकार ने यमुना को उपेक्षित छोड़ दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने आठ महीनों में ही उल्लेखनीय सुधार दिखाए हैं। यमुनोत्सव के दूसरे दिन आयोजित यमुना कॉन्क्लेव में पर्यावरणविदों और जल विशेषज्ञों ने यमुना के प्रदूषण, इतिहास और समाधान पर चर्चा की। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. राधेश्याम शर्मा, डॉ. फैयाज खुदसर, देबादित्यो सिन्हा, संजय सिंह और कीर्ति शर्मा समेत कई विशेषज्ञों ने कहा कि यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए उसका पर्यावरणीय फ्लो बनाए रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देव तीर्थ भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में जल संरक्षण और उपवास जैसे उपायों की चर्चा सदियों पहले हो चुकी है, अब विज्ञान भी इन्हीं सिद्धांतों को स्वीकार कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत बुंदेलखंड से आई 101 जल सहेलियों के जल बैंड से हुई। डॉ. संजय सिंह ने बताया कि जल सहेलियों का मॉडल बुंदेलखंड में जल पुनर्जीवन का प्रतीक बन चुका है। इसके बाद रामजस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने यमुना संरक्षण पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। यमुना संसद के संयोजक रवि शंकर तिवारी ने भी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed