फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wrong map case: AAP said, BJP leaders and officials should be tried for treason

गलत नक्शा मामला : आप ने कहा, भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर हो देशद्रोह का मुकदमा

Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wrong map case: AAP said, BJP leaders and officials should be tried for treason
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी की ऑनलाइन कक्षा-4 में देश का गलत मानचित्र दिखाए जाने पर सख्त एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि एमसीडी शासित भाजपा ने वह कर दिखाया, जिसे पाकिस्तान वर्षों से करने की कोशिश कर रहा है। तत्काल प्रभाव से सभी किताबों को वापस लिया जाए और इस मामले से जुड़े भाजपा नेताओं व अधिकारियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

आप नेता दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा शासित एमसीडी ने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया है। यह बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। पाकिस्तान कभी भारत की सुरक्षा और उसके मानचित्र के साथ खिलवाड़ करता है, तो कभी चीन औच्छी हरकत करता है, लेकिन देश के सैनिक सीमाओं पर डटे रहते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब भाजपा शासित एमसीडी ने उनकी साजिशों को सही करके दिखा दिया है। एमसीडी के कक्षा-4 की किताबों में जो मानचित्र दिखाया गया है, वह वही है, जो पाकिस्तान व चीन वर्षों से दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पाठक ने सवाल किया कि ऐसे कैसे हो सकता है कि कक्षा में बच्चों को गलत नक्शा दिया जा रहा है। एक शिक्षा समिति होती है, जिसकी स्वीकृति के बाद ही बच्चों तक किताबें पहुंचती हैं, लेकिन शिक्षा समिति में भाजपा नेता बैठे हुए हैं। एमसीडी के अंदर मेयर होते हैं, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य होते हैं। किसी ने भी गलत नक्शे पर ध्यान ही नहीं दिया। पाठक की मांग है कि इन किताबों को तत्काल वापस लिया जाए और लापरवाही बरतने वाले भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed