फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wrestling is a part of India's tradition and cultural heritage: Brij Bhushan

कुश्ती भारत की परंपरा और संस्कृति की विरासत : बृजभूषण

Sat, 01 Nov 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Wrestling is a part of India's tradition and cultural heritage: Brij Bhushan
भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार
विज्ञापन

आईपीएल जैसे मॉडल से कुश्ती में आएगा नया दौर

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएफ) की शानदार वापसी की घोषणा की। वर्ष 2019 के बाद अब यह लीग जनवरी 2026 में नए जोश और पेशेवर स्वरूप के साथ लौट रही है। इस बार इसे फ्रेंचाइजी और निवेश आधारित प्रीमियर मॉडल पर आयोजित किया जाएगा, जिससे भारतीय कुश्ती को वैश्विक मंच और नया व्यावसायिक आयाम मिलेगा।


पूर्व सांसद व डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने लीग का औपचारिक शुभारंभ करते हुए कहा कि कुश्ती भारत की परंपरा और संस्कृति की विरासत है। पीडब्ल्यूएफ की वापसी से हमारे पहलवानों को फिर एक बड़ा मंच मिलेगा और देश को नए ओलंपिक सितारे। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस बार की लीग में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी, वह बतौर खेल प्रेमी इस बार समर्थन में नजर आएंगे। वहीं, डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह लीग आईपीएल जैसी सफलता का उदाहरण पेश करेगी। यह न नए खिलाड़ियों को अवसर देगी बल्कि महिला पहलवानों को समान सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण भी देगी। लीग के चेयरमैन दयान फारूकी ने बताया कि यह प्रतियोगिता फ्रेंचाइजी आधारित प्रीमियर लीग मॉडल पर चलेगी, जिससे खेल को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक मजबूती मिलेगी। वहीं, सीईओ अखिल गुप्ता ने कहा कि पहलवानों के लिए स्थायी अनुबंध और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस लीग में भारत के शीर्ष पहलवानों के साथ रूस, कजाखस्तान और अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। पहला सीजन 2026 में आयोजित होगा और इसका विस्तृत कार्यक्रम व टीमों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed