फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   wrestlers press conference update Section 144 has been imposed at Rajghat

Delhi: राजघाट पर धारा-144 लागू, विनेश फोगाट बोलीं- हमें PC करने से रोका गया, जल्द होगा नई तारीख का एलान

Thu, 10 Aug 2023 01:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 01:27 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के राजघाट पर पहलवानों की प्रेस कॉफ्रेंस से पहले धारा-144 लागू कर दी गई है। विनेश फोगाट ने कहा कि हमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका गया है। 

विज्ञापन
wrestlers press conference update Section 144 has been imposed at Rajghat
पहलवानों की पीसी से पहले राजघाट पर धारा-144 लागू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली के राजघाट पर पहलवानों की प्रेस कॉफ्रेंस से पहले धारा-144 लागू कर दी गई है। विनेश फोगाट ने कहा कि हमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका गया है। विनेश फोगाट ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। हमें पीसी करने से रोका गया है। अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में आपको सूचित किया जाएगा। जल्द ही पीसी का टाइम और तारीख का ऐलान किया जाएगा। राजघाट पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि गुरुवार को पहलवान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि दिल्ली के राजघाट पर दोपहर साढ़े 12 बजे वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। उनके साथ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी मौजूद होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इससे पहले बीते बुधवार को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह अदालत ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि यौन इरादे के बिना किसी महिला को गले लगाना या छूना अपराध नहीं है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल की कोर्ट में अपने खिलाफ आरोप तय करने का विरोध किया। वकील की ओर से दलीलें दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed