फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   wrestler sushil kumar arrested Sagar Dhankhar murder case Delhi court remands wrestler Delhi court remands wrestler Sushil Kumar to judicial custody

सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान का नया ठिकाना होगा जेल नंबर-15, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 02 Jun 2021 10:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jun 2021 10:22 PM IST
सार

कोरोना महामारी को लेकर फिलहाल सुशील को जेल नंबर 15 में ही 14 दिन के लिए अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि ओलंपियन पहलवान सुशील को दिल्ली के मंडोली जेल संख्या 15 में रखा जाएगा। 
 

विज्ञापन
wrestler sushil kumar arrested Sagar Dhankhar murder case Delhi court remands wrestler Delhi court remands wrestler Sushil Kumar to judicial custody
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार का अब नया ठिकाना मंडोली जेल नंबर 15 हो गया है। अदालत की तरफ से सुशील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और देर रात उसको लेकर मंडोली जेल पहुंची। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी को लेकर फिलहाल सुशील को जेल नंबर 15 में ही 14 दिन के लिए अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि ओलंपियन पहलवान सुशील को दिल्ली के मंडोली जेल संख्या 15 में रखा जाएगा। 
विज्ञापन


सुशील में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। फिलहाल उसे 14 दिन अन्य कैदियों से अलग क्वारंटीन में रखा जाएगा। जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार देर रात जेल पहुंचने के बाद सुशील को जेल का खाना दिया गया, लेकिन उसने खाना खाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सुशील के साथ शामिल रहे सभी आरोपियों को इसी जेल में रखा गया है। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल पहुंचने पर सुशील काफी डरा हुआ था। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील गैंगस्टरों से डर की वजह से जेल जाने से कतरा रहा था और पुलिस के सामने रो रहा था। जेल अधिकारियों का कहना है कि सुशील को तमिलनाडु पुलिस की सुरक्षा में रखा जाएगा और उसपर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed