फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wrestler Sagar Murder case Delhi Police Crime Branch Arrest Two More Sushil Kumar associates 

पहलवान सागर हत्याकांड : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सुशील कुमार के दो और साथियों को किया गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 08:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 28 May 2021 08:34 PM IST
सार

रोहित सुशील का खास साथी है और उसे सुशील का राइट व लेफ्ट कहा जाता है। विजेन्द्र असौदा गिरोह का सदस्य है। सागर हत्याकांड मामले में सुशील समेत अब तक कुल नौ गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Wrestler Sagar Murder case Delhi Police Crime Branch Arrest Two More Sushil Kumar associates 
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सागर धनखड़ हत्या मामले में और कामयाबी मिली है। अपराध शाखा ने सुशील के दो और साथी पहलवानों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रोहित करोर और विजेद्र उर्फ बिंदर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ भी गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। 

विज्ञापन


रोहित सुशील का खास साथी है और उसे सुशील का राइट व लेफ्ट कहा जाता है। विजेन्द्र असौदा गिरोह का सदस्य है। सागर हत्याकांड मामले में सुशील समेत अब तक कुल नौ गिरफ्तारी हो चुकी हैं। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि छत्रसाल स्टेडियम में वारदात के समय रोहित करोर मौजूद था। 
विज्ञापन


सुशील का बहुत ही करीबी रोहित करीब 14 वर्ष से छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानी कर रहा है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद रोहित का नाम सामने आया था। इसके बार अपराध शाखा की टीम ने रोहित को टीकरी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक अन्य आरोपी विजेन्द्र उर्फ बिंदर का नाम सामने आया था। उसे भी अपराध शाखा ने दबोच लिया। विजेंद्र असौदा गिरोह का सदस्य है। इस गिरोह के चार सदस्यों को रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में प्रवीण, विनोद प्रधान और प्रदीप समेत अन्य की तलाश कर रही है। अपराध शाखा की टीम सुशील के गैंगस्टर से संबंधों को लेकर जांच कर रही है। ये भी बताया जा रहा है कि सुशील के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली के कई टोल प्लाजा का ठेका लोगों को मिला था। सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के किसी भी अधिकारी ने अधिकारिक बयान नहीं दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed