{"_id":"60d8637352b48446325d34bd","slug":"wrestler-sagar-murder-case-delhi-police-arrested-one-more-person-11-people-including-sushil-kumar-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान सागर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने एक और शख्स को किया गिरफ्तार, सुशील कुमार सहित 11 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान सागर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने एक और शख्स को किया गिरफ्तार, सुशील कुमार सहित 11 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
Sun, 27 Jun 2021 05:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:09 PM IST
सार
सुशील कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर संपत्ति विवाद में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों पर हमला किया था, हमले में गंभीर रूप से घायल धनखड़ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पहलवान सागर हत्याकांड में एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गौरव लौरा के रूप में हुई है। वह पेशे से एक पहलवान है और हरियाणा का रहने वाला है। अब तक वह नजफगढ़ के बापरौला गांव में रह रहा था।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने लौरा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसे रोहिणी की अदालत में पेश कर उसे हिरासत में दिए जाने की मांग करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर की हत्या मामले में वह शामिल पाया गया है और उसने भी अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस मामले में ओलंपिक खेलों में पदक विजेता सुशील कुमार सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुशील कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर संपत्ति विवाद में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों पर हमला किया था, हमले में गंभीर रूप से घायल धनखड़ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया है कि सुशील कुमार हत्या मामले का मुख्य दोषी और मास्टरमाइंड है, उसे 23 मई को गिरफ्तार किया गया था।