सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान पर एक लाख का इनाम, तलाश में लगातार दबिश दे रही दिल्ली पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अजय ट्रेनर ही नहीं, सुशील का गहरा दोस्त भी है। आशंका इसी बात की ज्यादा है कि अजय ही सुशील के छिपने में मदद कर रहा है। इसलिए दोनों पर एक साथ इनाम घोषित किया गया है।
विस्तार
दूसरी तरफ पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली एनसीआर में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुशील के लिए सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। इनाम घोषित करने के बाद आरोपी तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अजय ट्रेनर ही नहीं, सुशील का गहरा दोस्त भी है। आशंका इसी बात की ज्यादा है कि अजय ही सुशील के छिपने में मदद कर रहा है। इसलिए दोनों पर एक साथ इनाम घोषित किया गया है। इससे अब दोनों के बचने के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। पुलिस दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर छापा मार रही है। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना है कि बचने के सभी रास्ते बंद होने के बाद संभव है कि सुशील आत्मसमर्पण कर दें। इस लिहाज से अगले एक-दो दिन उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस बीच वह पुलिस के सामने सरेंडर कर दे। पुलिस का कहना है कि सुशील के दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की गई है। ऐसे में उसका जोर इसी बात पर है कि वह सुशील को आत्मसमर्पण का मौका न दे। इसकी जगह वह गिरफ्तार करने में कामयाब हो जाए।
Case relating to killing of Sagar Rana at Chhatrasal Stadium | Reward of Rs 1 Lakh on info leading to arrest of wrestler Sushil Kumar announced. Rs 50,000 reward announced for Ajay, who is absconding too: Delhi Police
— ANI (@ANI) May 17, 2021
Non-bailable warrant has been issued against Kumar & others. pic.twitter.com/0gsp04aStm
4 मई की रात वारदात का दिया था अंजाम
दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद सुशील पहलवान ने इस मामले में कहा है कि जिन लोगों ने हाथापाई की वह हमारे पहलवान नहीं थे। हमने पुलिस को अवगत कराया था कि कुछ अज्ञात लोग स्टेडियम के प्रांगण में घुस आए और झगड़ा कर रहे हैं। हमारे स्टेडियम का इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि घटना के बाद से ही सुशील पहलवान और उसके साथी फरार हैं।